फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Painter's dead body found in bush near bypass, fear of murder

Pratapgarh News: बाईपास के करीब झाड़ी में मिली पेंटर की लाश, हत्या की आशंका

Sat, 24 Jun 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Painter's dead body found in bush near bypass, fear of murder
नगर कोतवाली के पूरे केशवराय मेडिकल कॉलेज के समीप युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद
नगर कोतवाली के पूरे केशवराय में निर्माणाधीन बाईपास के करीब शनिवार की सुबह पेंटर कुंवर सिंह की लाश मिली। जानकारी के बाद पहुंचे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे केशवराय का पुरवा निवासी कुंवर सिंह पेंटर था। शुक्रवार को भी वह काम करने शहर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित होने लगे। सभी संभावित ठिकानों पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसका शव पोस्टमार्टम हाउस के करीब निर्माणाधीन बाईपास की झाड़ियों में देख लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने परिजनों को खबर की तो वह रोते बिलखते माैके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि यह हत्या है। मृतक के तीन बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शराब पीने से उसके अंग खराब होने की बात सामने आई है, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
संपत्ति भी बेच रहा था मृतक
मृतक कुंवर बहादुर सिंह अपनी संपत्ति भी बेचता रहता था, जिससे परिवार के सदस्य परेशान थे। इस सिलसिले में पत्नी ने एक बार उस पर केस भी किया था।

नगर कोतवाली के पूरे केशवराय मेडिकल कॉलेज के समीप युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद

नगर कोतवाली के पूरे केशवराय मेडिकल कॉलेज के समीप युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed