फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy purchase: salary will not be received on the day of purchase, not on that day

धान खरीद : जिस दिन खरीद नहीं, उस दिन का नहीं मिलेगा वेतन

Tue, 08 Dec 2020 10:15 PM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase: salary will not be received on the day of purchase, not on that day
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh

प्रतापगढ़। किसानों का धान खरीदने में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों पर डीएम ने सख्ती दिखाई है। आदेश दिया है कि अब केंद्र पर जिस दिन धान की खरीद नहीं होती है, उस दिन का वेतन प्रभारियों को नहीं मिलेगा। जिले में अभी तक 40 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है।

विज्ञापन



जिले के धान क्रय केंद्रों के नियमित खुलने और प्रतिदिन खरीद होने के लिए डीएम ने केंद्र प्रभारियों की नकेल कसी है। संग्रामगढ़ विकास खंड में तैनात एमआई के गायब रहने की शिकायत डीएम के पास पहुंचने पर उन्होंने अब साफ कह दिया है कि अब केंद्र प्रभारियों की उपस्थिति धान खरीद से ही लगाई जाएगी। अब जिस दिन केंद्र पर धान की खरीद नहीं होती है, उस दिन का वेतन प्रभारी को नहीं दिया जाएगा। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सौंपी गई है। इधर, जिले में 60,000 मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 24,133 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो कुल खरीद का 40.22 प्रतिशत है। अक्तूबर माह से हो रही धान खरीद में अब तेजी आने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन



दरअसल, अधिकांश किसानों ने अपना धान बेच दिया है। यह अलग बात है कि वह क्रय केंद्रों के झंझावातों से बचने के लिए खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हुए। विभागीय अफसरों की मानें तो किसानों के धान बेचने वालों की संख्या घटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में अभी तक 40.22 प्रतिशत धान की खरीद हुई है, जो मंडल में सबसे अधिक है। फिलहाल डीएम ने लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिए प्रभारियों से प्रतिदिन खरीद करने को कहा है। जिस दिन खरीद नहीं करेंगे, उस दिन का वेतन उन्हें नहीं दिया जाएगा। -अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed