{"_id":"6aaadaea74b41f32c709612a","slug":"outsourced-worker-removed-others-also-in-the-crosshairs-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-177734-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आउटसोर्सिंग कर्मी को हटाया, निशाने पर और भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आउटसोर्सिंग कर्मी को हटाया, निशाने पर और भी
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन के वॉशिंग लाइन के पास 11 सितंबर को पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के मामले में एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना को छिपाने वाले अन्य कर्मचारियों ने डीआरएम के समक्ष अपना पक्ष रखा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुछ और लोगों पर गाज गिर सकती है।
बीते दिनों वॉशिंग लाइन पर खड़ी ट्रेन के कोच में आग लग गई थी। मामले को दबाने का प्रयास किया गया था। घटना की जानकारी हुई तो डीआरएम ने जांच के आदेश देते हुए सीडीओ दिनेश यादव, रामजी यादव, आउट सोर्सिंग कर्मी राहुल, इंजीनियरिंग विभाग से शैलेंद्र मिश्र, सुकेश कुमार, मो. रईस और विकास कुमार को लखनऊ बुलाया।
सभी का पक्ष सुना गया। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई। जल्द ही अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वरिष्ठ खंड अभियंता बीबी शुक्ल ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मी जगदीश यादव को लापरवाही के कारण हटा दिया गया है। हालांकि आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर राहुल खुद किसी को हटाने की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।