{"_id":"5e41ad478ebc3ee5a94c008a","slug":"orgy-of-overbearing-in-udayaidih-run-and-beaten-by-shopkeepers-pratapgarh-news-ald2681375184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ैयाडीह में दबंगों का तांडव, दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ैयाडीह में दबंगों का तांडव, दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
.पट्टी के उड़ैयाडीह बाजार में दबंगों द्वारा व्यापारी की पिटाई के विरोध में बंद दुकानें।
- फोटो : PRATAPGARH
स्थानीय बाजार में दबंगों ने रविवार की रात जमकर तांडव मचाया। दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा। विरोध करने पर दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। दुकानदार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में रविवार की रात बाइक सवार आधा दर्जन लोग दुकानदारों से अनायास गालीगलौज करने लगे। सब्जी दुकानदार रामू मौर्य ने इसका विरोध किया। यह देख दबंगई पर उतारू युवक उसे पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर फूड प्लाजा संचालक दुर्गेश मौर्य दौड़ा तो उसे भी हमलावरों ने पीटना शुरू कर दिया।
संतलाल गुप्ता को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। उसे भी जमकर पीट दिया। अंडे की दुकान लगाने वाले बरकत को पीटने के साथ ही उसकी गुमटी पलट दी। शोरशराबा सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
दुकानदार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जिद पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण की छानबीन करने के बाद आरोपियों की खोजबीन करने लगी। दुकानें बंद होने से खरीदारों को भटकना पड़ा। पट्टी कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी दबंगों ने की है दुकानदारों से मारपीट
उड़ैयाडीह बाजार में दुकानदारों के साथ मारपीट करने की घटना कोई नई नहीं है। पहले भी दबंग बाजार के दुकानदारों के साथ मारपीट कर चुके हैं। हर बार पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था का वादा करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद पुलिसकर्मियों को वहां से हटा दिया जाता है। लोगों में पुलिस के रवैए को लेकर भी गुस्सा है।

.पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में दबंगों द्वारा व्यापारी की पिटाई के बाद पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह में दबंगों की पिटाई से घायल व्यापारी रामू मौर्य।- फोटो : PRATAPGARH