{"_id":"65fb394fb78eb637780e2144","slug":"opd-form-started-being-made-on-online-payment-in-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-114183-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन भुगतान पर बनने लगा ओपीडी का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन भुगतान पर बनने लगा ओपीडी का पर्चा
Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
-मरीजों के लिए फुटकर पैसों का झंझट खत्म, बुधवार को हुई शुरुआत
- शुरू हुआ ऑनलाइन भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए एक रुपये का सिक्का नहीं खोजना पड़ेगा। मरीज अब ऑनलाइन भुगतान कर ओपीडी का पर्चा बनवा सकते हैं। बुधवार को इसकी शुरुआत भी हो गई।
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1700 मरीज इलाज कराने आते हैं। ओपीडी पर्चा के लिए मरीजों को एक रुपये का सिक्का देना पड़ता था। फुटकर न होने की वजह से मरीज और तीमारदार परेशान होते थे। अब ऐसा नहीं होगा। यदि मरीजों के पास एक रुपये फुटकर नहीं है तो वे अपने मोबाइल फोन से एक रुपये ऑनलाइन भुगतान कर ओपीडी पर्चा खरीद सकते हैं। इससे मरीजों को फुटकर पैसा खोजकर लाने से छुटकारा मिल जाएगा। सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि इसकी शुरुआत हो गई है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इनसेट-- -
काउंटर पर चस्पा किया जाएगा बारकोड
सीएमएस ने बताया कि अभी तो काउंटर पर डिवाइस रखी गई है। मरीज अपने एटीएम कार्ड या फिर मोबाइल फोन से एक रुपये ऑनलाइन भुगतान कर ओपीडी पर्चा खरीदने लगे हैं। दस दिन के अंदर काउंटर के सामने बारकोड चस्पा कर दिया जाएगा। इससे ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए मरीजों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर एप डाउनलोड करना होगा। इस एप से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी। इसे दर्ज करने के बाद मरीज को आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड में दर्ज मरीज का नाम, उम्र, लिंग, पिता का नाम, पता खुद दर्ज हो जाएगा। ओपीडी की पर्ची प्राप्त करने के लिए काउंटर पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद टोकन नंबर मिलेगा। काउंटर पर टोकन नंबर बताकर ओपीडी पर्चा मरीज ले सकते हैं।

इनसेट