{"_id":"5a7073434f1c1b805a8b6f25","slug":"online-gd-of-thanas-will-start-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगी थानों की आनलाइन जीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगी थानों की आनलाइन जीडी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के थानों व कोतवाली के भीतर चल रही पुलिसकर्मियों की कारगुजारी से लेकर अपराध की जानकारी अब लखनऊ में बैठे अफसर ले सकेंगे। कोतवाली और थानों में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कार्यभार संभाल लिया है। अब बुधवार से जिले के कोतवाली व थानों में जीडी ऑनलाइन रहेगी।
जिले में वैसे तो कई साल पहले कंप्यूटर पर मुकदमा दर्ज करने और ऑनलाइन जीडी के संचालन का निर्देश मिला था, लेकिन कंप्यूटर के विशेषज्ञ न मिलने के कारण अभी तक केवल पुलिस विभाग के सीसीटीएनएस विभाग के पुलिसकर्मी कोतवाली और थानों पर तैनात किए गए थे। जो केवल कंप्यूटर पर एनसीआर और एफआईआर दर्ज कर लेते थे। ऑनलाइन जीडी के संचालन में वह दक्ष नहीं थे।
जिसके चलते अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजा था। वैसे तो 27 जनवरी से ही जिले के 21 थानों में जीडी ऑनलाइन हो जानी थी, इसके लिए अधिकारियों ने सभी थानों को निर्देश भी जारी किया था। सभी थानों पर कंप्यूटर आपरेट करने वाले आरक्षी नहीं पहुंचे। जिसके चलते ऑनलाइन जीडी पर काम नहीं प्रारंभ हो सका। मंगलवार को सभी थानों पर कंप्यूटर ऑपरेट करने के लिए आरक्षी पहुंचे। बुधवार से कोतवाली व थानों की गतिविधियां ऑनलाइन होने जा रही हैं।