{"_id":"650bc2ef342be448c50966a4","slug":"online-education-system-could-not-be-started-in-colleges-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-4628-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ : कॉलेजों में नहीं शुरू हो सकी ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ : कॉलेजों में नहीं शुरू हो सकी ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था
Thu, 21 Sep 2023 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय ने भले ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से भी शिक्षा दिए जाने का भरोसा दिलाया हो, लेकिन कॉलेजों में इस व्यवस्था की शुरुआत तक नहीं हो सकी है। विश्वविद्यालय के आदेश के बावजूद अधिकांश कॉलेजों को लापरवाही से व्यवस्था अधर में है।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) से संबद्ध जिले में 159 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत भारत सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल नोडल सेंटर स्थापित करने का आदेश दिया गया है। सरकार के आदेश के बाद विवि ने कॉलेजों काे मार्च माह में ही पत्र जारी कर ऑनलाइन शिक्षा के लिए कॉलेजों में नोडल अधिकारी नामित करने का आदेश दिया था और उनका ब्योरा विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। ताकि, विद्यार्थी कॉलेजों ऑनलाइन माध्यम से पठन-पाठन का लाभ उठा सकें। इसके बाद भी कॉलेजों ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की।
कुछ महाविद्यालयों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश कॉलेजों में अभी तक ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है, न ही नोडल नामित किए गए। कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि कॉलेजों को नोडल अधिकारी नामित किए जाने के लिए आदेश दिया गया था। कॉलेजों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।