{"_id":"bca8e8ce86a2c67cc0f3b788dcf06980","slug":"one-quarter-hour-pf-passenger-train-stays-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग टूटी, सवा घंटे रुकी रही वन पीएफ पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग टूटी, सवा घंटे रुकी रही वन पीएफ पैसेंजर ट्रेन
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जंक्शन पर विलंब से पहुंची वन पीएफ पैसेंजर के इंजन की कपलिंग टूट गई। जानकारी होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रेन को सवा घंटे तक प्लेटफार्म पर रोके रखा गया। मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना हो सकी। वहीं, ठंड के असर से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
प्रयाग से फैजाबाद जाने वाली वन पीएफ पैसेंजर ट्रेन कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री उसमें सवार होने लगे। ट्रेन कुछ देर बाद नहीं चली तो पता चला कि इंजन की कपलिंग टूट गई है।
जानकारी होने पर अफसर पहुंच गए। आनन फानन में कैरिज एण्ड वैगन विभाग के साथ ही दूसरे विभाग के कर्मचारी कपलिंग की मरम्मत करने लगे। करीब सवा घंटे बाद कपलिंग बदली जा सकी। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। वहीं ठंड के चलते फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर व लखनऊ-वाराणसी टू वीपीएल पैसेंजर के आने की कोई सूचना स्टेशन पर नहीं रही। जबकि पंजाब मेल सात, लखनऊ प्रयागघाट चार, प्रयाग -फैजाबाद वन एएफ छह घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के यात्री प्रतीक्षालय में घुसे लेकिन वहां भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्री सर्दी से सिकुड़ते रहे।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। यात्री ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर जमा रहे। बड़ी दिक्कत ये रही कि ट्रेनों के बारे में कर्मचारियों को भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। यात्रियों के सवालों का जवाब देते- देते रेलकर्मी भी परेशान रहे। पूछताछ काउंटर पर कई बार नोकझोंक की स्थिति बनी।