फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   one persent has less votin in belha

एक प्रतिशत घटी जिले की वोटिंग

Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
one persent has less votin in belha
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017

विज्ञापन
तीन माह से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा प्रशासन मतदान का सही आंकड़ा दे पाने में नाकाम रहा। ऐन वक्त पर कंट्रोल रूम फेल हो गया। कंट्रोल रूम से गुरुवार शाम तक जिले में 56.7 प्रतिशत मतदान होने का दावा किया गया था, मगर शुक्रवार को यह एक प्रतिशत घटकर 55.84 पर पहुंच गया। नए आंकड़ों के मुताबिक पट्टी में सबसे अधिक 61.16 और विश्वनाथगंज में सबसे कम 51.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले की सात विधानसभाओं में प्रति घंटे मतदान प्रतिशत की जानकारी देने का दावा करने वाले अफसरों का कंट्रोल रूम गुरुवार को फेल साबित हुआ। यहां तक की वोटिंग का गलत आंकड़ा भी दिया गया। चुनाव के ठीक दूसरे दिन जिले में वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े बदल गए। मुख्य चुनाव आयोग को भेजे गए आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 55.88 प्रतिशत मतदान हुआ। पट्टी विधानसभा में सबसे अधिक 61.16 और विश्वनाथगंज विधानसभा में सबसे कम 51.42 प्रतिशत वोटिंग हुई। रामपुरखास विधानसभा में 53.77, बाबागंज में 54.83, कुंडा में 58.53, प्रतापगढ़ सदर 55.62 और रानीगंज में 55.83 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कुछ अफसरों ने वाहवाही में गलत आंकड़े प्रस्तुत कर दिए। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम का सिस्टम फेल होने के कारण एक अनुमान के तहत प्रतिशत जारी कर दिया गया था। जब सेक्टर और जोनल से आंकड़ा जुटाया गया तो सही तस्वीर उभर कर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed