{"_id":"5f00d7608ebc3e42dd7a3285","slug":"one-more-death-from-corona-two-people-including-nephew-of-female-doctor-found-positive-pratapgarh-news-ald2801758183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत, महिला डाक्टर के भतीेजे समेत दो लोग मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत, महिला डाक्टर के भतीेजे समेत दो लोग मिले पाजिटिव
विज्ञापन
One more death from Corona two people including nephew of female doctor found positive
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना की चपेट में आने से जिले के एक और व्यक्ति की मौत हो गई। शहर के दहिलामऊ निवासी बुजुर्ग ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में महामारी से यह आठवीं मौत है। उधर, कोरोना संक्रमित सुखपालनगर पीएचसी की महिला डाक्टर के भतीजे और एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
महिला डाक्टर के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब पीड़ितों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई है। हालांकि इनमें 104 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पीड़ित मिले थे। हालत बिगडने पर उन्हें एसआरएन ले जाया गया था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सैंपल लेकर प्रयागराज के चिकित्सकों ने जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में उनका अंतिम संस्कार कराया गया। अब जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई है।
उधर, तुलसीपुर गांव की एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। प्रसव का समय करीब आने पर परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल ऑपरेशन कराने आए थे। डाक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एसआरएन भेजा गया है। कोरोना संक्रमित नगर कोतवाली के बलीपुर निवासी सुखपाल नगर पीएचसी की महिला डॉक्टर के भतीजे की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने इलाज के लिए उसे लालगंज कोविड एलवन अस्पताल भेज दिया। महिला डॉक्टर के पति की रिपोर्ट निगेटूिव आई है। सीएमओ ने 7 दिन के लिए उसे होम क्वारंटाइन रहने और किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल सूचना देने की बात कहकर घर भेज दिया। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 120 हो गई है। इनमें से 104 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में फिलहाल कुल आठ एक्टिव केस हैं।
939 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले से अब तक 7433 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इनमें से 6494 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। 939 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 6494 में से 120 लोग संक्रमित मिले हैं। शनिवार को 307 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें से दो पाजिटिव मिले।