फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On Ganga Dussehra, Maa Belha Devi Ghat was lit up with 21 thousand lamps

Pratapgarh News: गंगा दशहरा पर 21 हजारों दीपों से रोशनी से जगमगाया मां बेल्हा देवी घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
On Ganga Dussehra, Maa Belha Devi Ghat was lit up with 21 thousand lamps
गंगा दशहरा पर्व पर बृहस्पतिवार शाम मां बेल्हा देवी घाट पर घंटा-घड़ियाल की गूंज के बीच काशी के पुरोहितों संग भक्तों ने आदि गंगा मां सई की महाआरती की। 21 हजार दीपों की रोशनी से मां बेल्हा देवी घाट व सई नदी तट जगमग हो गया। चिलबिला के सच्चा बाबा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी समेत अन्य भक्तों ने नदी के दूसरे छोर पर आरती की।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर को सतरंगी झालर व फूलों से सजाया गया था। शाम को महिलाओं व कन्याओं ने नदी के तट पर दीप जलाकर आशीर्वाद की कामना की। समिति के अध्यक्ष मां बेल्हा देवी धाम के उप प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह व संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य की अगुवाई में 21 हजार दीपों से बेल्हा देवी धाम को जगमग किया गया।
विज्ञापन

महाआरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों की पुलिस व पीएसी लगी रही। सीओ सिटी शिवनारायन वैश और सदर कोतवाल जयचंद भारती ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, श्याम उमरवैश्य, देवानंद, जगदंबा प्रसाद, सुरेश, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, परमानंद मिश्रा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
गंगा दशहरा पर कुंडा, मानिकपुर व कालाकांकर के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। हौदेश्वरनाथ धाम में पूजन अर्चन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मां ज्वाला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। मानिकपुर गंगा घाट पर जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। बच्चों को चाचा चौधरी की कॉमिक्स बांटी गई। डिप्टी रेंजर अवध बिहारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। घाट पर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया गया। वहीं, मानिकपुर में गंगा दशहरा पर शाम को दुर्गा आश्रम सेवा संस्थान रामपुर के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार तिवारी ने 11 हजार दीपों को दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed