{"_id":"5e177c9f8ebc3e87f54a41a9","slug":"old-woman-set-his-life-on-fire-the-family-is-telling-a-psychopath-pratapgarh-news-ald26528045","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने आग लगाकर दी जान, परिजन बता रहे मनोरोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने आग लगाकर दी जान, परिजन बता रहे मनोरोगी
विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद घर के बाहर जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा इलाके के छतौना गांव में एक बुर्जुग महिला ने आग लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घरवाले महिला को मनोरोगी बता रहे हैं।
आसपुर देवसरा के छतौना गांव निवासी सुखदेई (75) पत्नी लक्ष्मण गौतम ने गुरुवार की सुबह 7 बजे शरीर पर केरोसिन छिडक़ने के बाद आग लगा ली। इससे वह जलने लगी। आग से झुलस रही वृद्धा पर एक बच्चे की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाया।
इस पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। महिला का पति लक्ष्मण कई माह से बीमार है।
घटना के समय वह घर के एक कमरे में था। अन्य सदस्य घर से दूर आटा चक्की पर थे। ग्राम प्रधान कल्पूराम ने शव का पंचनामा ग्रामीणों की मौजूदगी में कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। देवसरा थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।