फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old pension is the stick of old age, government will have to pay it

Pratapgarh News: बुढ़ापे की लाठी है पुरानी पेंशन, सरकार को देनी होगी

Fri, 12 Jan 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Old pension is the stick of old age, government will have to pay it
पुरानी पेंशन बुढ़ापे में लाठी के सहारे की तरह है। उसके बिना कर्मचारी का गुजारा कैसे होगा। सरकार को पुरानी पेंशन देनी पड़ेगी। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार भी है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए संयुक्त मंच-एनजेसीए के बैनर तले मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री रमा शंकर तिवारी व एनआरएमयू के विनय मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हक के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन

आंदोलन के चौथे दिन अनशन स्थल पर शाखा मंत्री अनिल कुमार शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। 40 वर्षों की सेवा के उपरांत पेंशन ना मिलना, सरकार की तानाशाही का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश मोहन मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है, इसे हम लेकर रहेंगे। शिक्षक संघ के राजेश सरोज ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रवि शंकर सिंह, सिंचाई संघ के अंकुर द्विवेदी, राजीव कांत चौधरी, सफाई कर्मचारी संघ के अमर बहादुर यादव, संपत पाल, राम बरन सरोज, ओपी राव, दिनेश कुमार, रवि प्रकाश, संतोष यादव, बृजेश कुमार, हरिकेश वर्मा, केएन मिश्रा, अजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed