{"_id":"659086578726fc52970aca0a","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-train-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-9962-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की मौत
Sun, 31 Dec 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर से घर गायब वृद्ध का शव गोबरी गांव के समीप रेलवे ट्रैक के बगल मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
अंतू के गोबरी गांव निवासी ननही (65) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भतीजों के साथ रहते थे। शनिवार की दोपहर से वह घर से कहीं बिना बताए चले गए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद ग्रामीणों ने जगेशरगंज और चिलबिला स्टेशन के बीच गोबरी गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे वृद्ध का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनो को सूचना दी। रोते- बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। भतीजा तूफानी ने बताया कि उनके चाचा को कम सुनाई देता था। किस ट्रेन से हादसा हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
जगेशगंज स्टेशन अधीक्षक रंजीत मिश्रा ने बताया कि करीब ढ़ाई बजे के आसपास दून एक्सप्रेस गई थी। यह ट्रेन इस रूट की नहीं है। दूसरे रूट की ट्रेन होने की वजह से इसकी सूचना स्टेशन कार्यालय को नहीं है।