फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Oil prices rose, prices of essential goods ran.

चढ़े तेल के दाम, जरूरी सामान की कीमतें भागीं सरपत

Wed, 24 Jun 2020 06:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Oil prices rose, prices of essential goods ran.
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay
डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 17 दिनों में डीजल के दाम में 7.74 रुपये और पेट्रोल के दाम में 6.55 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  छह जून को डीजल का दाम 64.53 रुपये था, जो मंगलवार को बढ़कर 72.27 रुपये पर आ गया। छह जून को ही पेट्रोल का दाम 74.59 रुपये था। यह अब बढ़कर बढ़कर 81.14 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिले में डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सात जून से लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। दामों में लगातार इजाफा होने से प्राइवेट वाहनों का जहां किराया बढ़ गया है, वहीं ट्रासपोर्ट का किराया बढ़ने से सब्जी, फल, लोहा, सरिया, मोरंग के दामों में बढ़ोतरी होने के साथ ही महंगाई की मार आम आदमी को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 

Oil prices rose, prices of essential goods ran.
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay
डीजल और पेट्रोल के दामों में सात जून से प्रारंभ हुई बढ़ोतरी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। 17 दिनों में डीजल के दाम में 7.74 रुपये और पेट्रोल के दाम में 6.55 रुपये का इजाफा हुआ है।

छह जून को डीजल का दाम 64.53 रुपये था, जो मंगलवार को बढ़कर 72.27 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पेट्रोल का दाम छह जून को 74.59 रुपये था, जो मंगलवार को बढ़कर 81.14 रुपये हो गया।

दामों में होने बढ़ोतरी रुपये में न होकर पैसे में हो रही है। इससे आम लोगों को भार महसूस नहीं हो रहा है, मगर प्रतिदिन होने वाली बढ़ोतरी से वाहन स्वामियों की किराया बढ़ाने की मजबूरी बढ़ गई है। 

 

Oil prices rose, prices of essential goods ran.
Petrol Pump Car - फोटो : Amar Ujala

पंप संचालकों को प्रतिदिन करना होता है अपडेट 

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से पंप संचालकों को प्रतिदिन मशीन को अपडेट करना होता है। सुबह छह बजे मशीन को अपडेट करने के बाद ही पेट्रोल और डीजल दिया जाता है। कुछ पेट्रोलपंप संचालक शाम को ही अपडेट कर देते हैं। हालांकि नियम के मुताबिक सुबह छह बजे ही मशीन को अपडेट करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

Oil prices rose, prices of essential goods ran.
पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला

शाम को मोबाइल पर आ जाता है मैसेज 

पेट्रोल और डीजल के दामों में अगले दिन कितने पैसे की बढ़ोतरी होनी है, इसका मैसेज शाम को ही पेट्रोलपंप संचालकों के मोबाइल पर आ जाता है। मशीन सुबह छह बजे ही अपडेट करना होता है।

 

Oil prices rose, prices of essential goods ran.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

30 प्रतिशत घट गई पेट्रोल, डीजल की बिक्री 

जिले में डीजल और पेट्रोल की बिक्री लगभग 30 प्रतिशत घट गई है। जून माह में वैवाहिक कार्यक्रमों के स्थगित होने, स्कूल-कालेज बंद होने, प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने से डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर असर पड़ा है। पंप संचालकों को जुलाई में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। 
 

Oil prices rose, prices of essential goods ran.
दाल
वहीं, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ना स्वाभाविक है। आश्चर्य की बात यह है कि भारत से ही नेपाल को डीजल भेजा जाता है और वहां 52.11 रुपये प्रति लीटर डीजल है, जबकि अपने यहां 72.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अगर सरकार को दाम बढ़ाना ही है तो एक बार में बढ़ा दे। रोज-रोज दाम बढ़ाने से पंपकर्मियों और ग्राहकों के बीच विवाद होता है। 
 

Oil prices rose, prices of essential goods ran.
सब्जी मंडी
वहीं, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर शुक्ल ने बताया कि किराया में बढ़ोतरी हो रही है। जिसका सीधा असर आम ग्राहकों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।

प्रतिदिन दाम बढ़ाने पेट्रोलपंप से संचालकों की परेशानी अधिक है। प्रतिदिन मशीन को अपडेट करना और ग्राहकों को बताना पड़ता है कि आज कितने पैसे दाम बढ़े हैं। सरकार को अगर दाम बढ़ाना ही है तो एक बार में दाम निश्चित कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed