प्रतापगढ़ : विधायक राजा भैया के नाम से फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा अश्लील चैट
राजा भैया के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट किया जा रहा था। फर्जी आईडी के सहारे लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इसका फायदा फर्जी आईडी चलाने वाले उठा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नाम की फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट करने व चित्र अपलोड करने के साथ लोगों से रुपये मांगे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने फर्जी आईडी ब्लाक कराने के बाद जांच सर्विलांस टीम को दी है।
राजा भैया के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट किया जा रहा था। फर्जी आईडी के सहारे लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इसका फायदा फर्जी आईडी चलाने वाले उठा रहे थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्यूटर पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इंस्टाग्राम की आईडी से कई लोगों से अश्लील चैट की गई है। फेसबुक की आईडी से कई लोगों से पैसे की डिमांड की गई है।
मामला संज्ञान में आने के बाद राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद दर्जन भर से अधिक फर्जी आईडी को ब्लाक करने के बाद ऐसा करने वालों की तलाश में सर्विलांस टीम लगाई गई। प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राजा भइया की छवि को धूमिल करने का घृणित कार्य विपक्षी कर रहे हैं। देर शाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।