फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city government takes charge

नगर की सरकार ने संभाला कार्यभार

Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
city government takes charge
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
 जिले में मंगलवार को भव्य कार्यक्रमों के बीच नगरों की नई सरकारों ने कार्यभार संभाल लिया। नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बेल्हा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व 25 सभासदों के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और सांसद हरिबंश सिंह भी पहुंचे। कंपनी गार्डेन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पहली महिला चेयरमैन प्रेमलता सिंह को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपने सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रानीगंज में चेयरमैन मीरा गुप्ता ने विधायक धीरज ओझा, संगमलाल गुप्ता, पट्टी में अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल ने मंत्री मोती सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। अंतू में अशोक कुमार, सिटी में अनिल मौर्या व कटरामेदनीगंज में जुबैदा बेगम ने भी शपथ ली। लालगंज में विधायक आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में अनीता द्विवेदी ने, मानिकपुर में अबू जैद और कुंडा में सीमा यादव ने चेयरपर्सन के पद की शपथ ली। सभी चेयरपर्सन ने अपने सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिकारियों के अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed