{"_id":"57f0016d4f1c1b8c615740b6","slug":"now-three-hundred-car-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले आठ दिनों में सड़क पर उतरेंगी 300 नई कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले आठ दिनों में सड़क पर उतरेंगी 300 नई कारें
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
kejriwal car accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र शुरू होते ही आटो बाजार में बूम आ गया है। कंपनियां नवरात्र के दस दिनों में लगभग 3 सौ नई कारें सड़क पर उतारने की तैयारी में हैं। पचास से अधिक कारों की बुकिंग भी हो चुकी है। 5 सौ ट्रैक्टर भी नवरात्र में ही किसानों के पास पहुंचेंगे। इसकी संख्या बढ़ने की ही संभावना जताई जा रही है।
नवरात्र में वाहनों के साथ ही नए काम का शुभारंभ शुभ माना जाता है।सबसे अधिक कारोबार वाहनों के क्षेत्र में होता है। महिन्द्रा कंपनी के डीलर युनाइटेड भारत के मैनेजर भूम मिश्र की मानें तो 3 टीयूवी, 3 स्कार्पियो व चार नई बोलेरो प्लस ग्राहकों ने एडवांस में बुक कराया है। कंपनी 55 से लेकर 85 वाहनों के बेचने का टारगेट लेकर चल रही है। संत आटोमोबाइल के प्रबंधक प्रभाकर सिंह की मानेें तो अभी तक आधा दर्जन इंडिगो सीएस व सफारी की बुकिंग हुई है। 50 नई कारें बिकने की उम्मीदें हैं। ग्रीनलैंड मोटर्स के प्रबंधक अरुण कुमार की मानें तो उनके यहां भी मारूती कंपनी की अल्टो कार का बाजार चमक रहा है।संभावना है कि करीब 40 कारें नवरात्र में बिकेंगीं। अभी तक 5 कारों के लिए ग्राहकों ने हरी झंडी दे दी है।
फार्च्यूनर समेत अन्य लग्जरी वाहनों के लिए बहुत से लोग लखनऊ, इलाहाबाद स्थित कंपनियों में बुकिंग कर चुके हैं।
दूसरी ओर नवरात्र में ट्रैक्टरों का कारोबार भी चमकने की उम्मीद है। एजेंसियों के मुताबिक करीब पांच सौ से अधिक ट्रैक्टरों के बिकने की संभावना है। उधर बाइक कंपनियां भी पिछली बिक्री के रिकार्ड तोड़ने के लिए बेकरार हैं। इस बार बाइक कंपनियां नवरात्र में 35 सौ बाइक बेचने की तैयारी में हैं। हीरो कंपनी के प्रबंधक अमित माथुर की मानें तो नवरात्र में करीब 150 लोगों ने नई बाइक ले जाने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।