फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice to shopkeeper on complaint of selling stolen DAP

Pratapgarh News: चोरी की डीएपी बेचने की शिकायत पर दुकानदार को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Notice to shopkeeper on complaint of selling stolen DAP
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई बाजार में शुक्रवार को चोरी की डीएपी बेचने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में ताला जड़ दिया। कृषि विभाग ने दुकानदार को नोटिस जारी कर उपलब्ध खाद की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

नरई बाजार में संतोष कुमार की खाद की दुकान है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने समितियों से डीएपी चोरी कर खाद बेचने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानदार समिति से खाद लेकर महंगे दाम पर बेच रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार के घर में खाद भंडारण की जानकारी के लिए तलाशी ली। हालांकि घर के अंदर खाद की बोरियां नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार के खाद गोदाम से 15 बोरी डीएपी बरामद की। वहीं, पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी देख पुलिस दुकानदार को थाने ले गई। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दुकानदार को नोटिस जारी कर खाद उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पर लटक रहा ताला, भटक रहे किसान
पृथ्वीगंज। क्षेत्र के पूरे हिरावन सहकारी समिति पर शुक्रवार को ताला लटकने से किसानों को खाद नहीं मिल सकी। समय पर खाद न मिलने से किसानों को आलू, चना, मटर की बोआई करने में देरी हो रही है। खाद के लिए किसानों को दूसरी समितियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन दूसरी समिति पर खाद देने पर रोक लगाई गई है। समिति के सचिव केदारनाथ यादव ने बताया कि खाद के सिलसिले में विकास भवन आए थे। खाद की रैक आने के बाद वितरण शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed