फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Not getting DAP, farmers forced to return empty handed

Pratapgarh News: नहीं मिल रही डीएपी, किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Not getting DAP, farmers forced to return empty handed
जनपद के 172 सहकारी समितियों पर हर दिन सुबह होते ही किसानों की भीड़ पहुंच रही है। कुछ देर रुकने के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ऐसे में समय बर्बाद होने और खेत की तैयारी पिछड़ने से किसानों में आक्रोश फैल रहा है। जो किसी भी दिन बवाल की वजह बन सकता है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव देवेंद्र वर्मन का दावा है कि 1422 मीट्रिक टन डीएपी सहकारी समितियों पर भेजी जा चुकी है। जिसका वितरण भी हो रहा है। जबकि हकीकत इससे इतर है। बृहस्पतिवार को भी बाबागंज ब्लाॅक के साधन सहकारी समिति प्रीतमपुर महेशगंज में समिति से जुड़े किसानों को डीएपी खाद के वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन समिति पर किसानों की अधिक भीड़ देख सचिव अंजनी कुमार मिश्रा ने खाद वितरण से इन्कार कर दिया। वितरण के लिए सचिव ने महेशगंज थाने से पुलिस फोर्स मांगी लेकिन पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं हो सके। दो घंटे बाद सचिव ने शुक्रवार को खाद वितरण का नोटिस चस्पा कर दिया। डीएपी लेने आए किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि कुछ लोग शोर शराबा करते रहे।
विज्ञापन

सदर विकासखंड के सहकारी समिति अचलपुर में भी महुआर, कादीपुर, भंगवा, किशुनदासपुर के सैकड़ों किसान डीएपी लेने के लिए पहुंचे लेकिन ताला बंद देख किसान लौट गए। एआर कोऑपरेटिव देवेंद्र का कहना है कि सप्ताह भर के भीतर रैक आने पर डीएपी की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में 15 सौ रुपये बोरी बिक रही डीएपी
जिले की साधन सहकारी समितियों पर भले ही किसानों को डीएपी नहीं मिल रही हो लेकिन बाजारों में 15 सौ रुपये बोरी उर्वरक बिक रही है। कुसमी, भुपियामऊ, लालगंज, रानीगंज, देल्हूपुर, मानधाता, मदाफरपुर में डीएपी की बोरी बिक रही है। जिसके चलते किसान बार-बार जिम्मेदार अधिकारियों को कालाबजारी के लिए दोषी ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed