फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NOT AVAILABLE SURAN

देसी सूरन गायब, दिवाली पर दिखेगा बंबइया

Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर इस बार देसी सूरन बहुत कम लोगों को ही नसीब हो सकेगा। बाजार में चारों तरफ बंबइया सूरन छाया हुआ है। दरअसल स्थानीय किसानों की सूरन की खेती में रुचि न लेने के कारण इसकी पैदावार न के बराबर है। ऐसे में सूरन की डिमांड महाराष्ट्र से पूरी हो रही है। दिवाली पर भी इसी की ज्यादा बिक्री होगी।
विज्ञापन


दीपावली के त्यौहार पर सूरन की मांग काफी बढ़ जाती है। कुछ लोग इसे धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं तो कुछ सेहत से। अचानक मांग बढ़ने से सब्जी के कारोबारी भी इसका भरपूर फायदा उठाते हैं। पहले बड़ी संख्या में जिले और आसपास के जनपदों के किसान सूरन की खेती करते थे। जिससे आसानी से लोगों को यह उपलब्ध भी हो जाता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर सूरन की खेती न के बराबर हो रही है। इसके कारण सूरन महाराष्ट्र से मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 दिवाली पर होने वाली कमाई को देखते हुए व्यापारी अभी से सूरन कोल्ड स्टोरेज में डंप कर रहे है। जिससे त्यौहार के मौके पर भरपूर मुनाफा कमाया जा सके।
सितंबर माह में 40 से 60 रुपये किलो बिकने वाला सूरन अब इन दिनों 70 से 80 किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारी रामनिहोर ने बताया कि इस बार देशी सूरन कम मिलेगा। इसके चलते उसकी कीमत 150 रुपये किलो तक हो सकती है। बंबइया सूरन भी 80 से 100 रुपये किलो बिकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी अनुराग मौर्य, थोक सब्जी विक्रेता मोहम्मद अख्तर ने बताया कि दीपावली के दो से चार दिन पहले देशी सूरन बाजार में आएगा, लेकिन उससे सभी लोगों की पूर्ति नहीं होगी।


देसी और बंबइया सूरन में अंतर 
देशी सूरन लोगों के घर के आसपास खुद से उग जाता है। लोग दो से तीन साल तक उसकी खुदाई नहीं करते हैं। इसके बाद खोदकर निकालते हैं। एक सूरन का वजन कम से कम 7 से 10 किलो तक होता है। कटा हुआ सूरन हाथ में लगते ही खुजली होने लगती है। खाते समय गले में कुछ खुजलाहट जैसी होती है। इसलिए लोग सब्जी बनाते समय नीबू या फिर खट्टापन के लिए कुछ न कुछ प्रयोग करते हैं। वहीं बंबइया सूरन खाने में आलू जैसे लगता है। उससे किसी प्रकार का फायदा या नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed