फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Northern Railway employees protest against return of scan machine

स्कैन मशीन वापस करने के विरोध में रेल कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 21 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway employees protest against return of scan machine
रेलवे स्टेशन पर मांगो को लेकर प्रदर्शन करते उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
मरीजों के इलाज के लिए करोड़ों रुपये ख़र्च कर मंगाई गई सीटी स्कैन मशीन लखनऊ मंडलीय रेलवे अस्पताल में न लगने के विरोध में मजदूर यूनियन के निर्देश पर कर्मचारियों ने स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में सोमवार को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएमएस मुर्दाबाद के नारे लगे। कर्मचारियों ने कहा कि काफी अर्से बाद मशीन आई तो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अब मशीन को न लगाकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है। इसका विरोध हो रहा है। यूनियन के ब्रांच उपाध्यक्ष वीके तिवारी ने आरोप लगाया है कि लखनऊ रेलवे अस्पताल के सीएमएस नहीं चाहते कि मशीन लगे। कमीशन के चक्कर में इसमें सालाना लाखों रुपये मेंटीनेंस पर ख़र्च बता दिया। प्रवक्ता अफजल खान ने कहा कि मशीन का लगना कर्मचारियों के हित में है। केंद्रीय अध्यक्ष आरबी सिन्हा ने कहा कि मशीन लग जाने से एनआर के अलावा कुल चार डिवीजन के सैकड़ों रेल कर्मचारियों का भला हो सकता है। प्रदर्शन की अध्यक्षता अनिल दुबे ने की। इस दौरान रामजी, जितेंद्र, उदयराज, याशीर, प्रदीप शर्मा, राजेश सिन्हा समेत कई कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed