फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nomination for BJP district president today, no election

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन आज, नहीं होगा चुनाव

Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nomination for BJP district president today, no election
भाजपा जिलाध्यक्ष के पद के लिए बुधवार को नामांकन होगा, मगर चुनाव नहीं कराया जाएगा। मनोनयन कर अध्यक्ष के नाम की घोषणा लखनऊ हाईकमान करेगा। अभी तक चुनाव के लिए ढिंढोरा पीटने वाली पार्टी अब जिलाध्यक्ष का मनोनयन करेगी। बुधवार मीराभवन चौराहा स्थित एक होटल में 11 बजे से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

भाजपा 26 साल के इतिहास को एक बार फिर दोहराने जा रही है। वर्ष 1993 में जिलाध्यक्ष पद के लिए गणेश नारायण मिश्र को मतदान करके चयन करने के बाद से मनोनयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और बदस्तूर जारी है। अभी तक चुनाव कराने की दावा करने वाले भाजपाई अब मनोनयन की बात कह रहे हैं। हालांकि मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराने में ही भाजपा फेल हो गई।
विज्ञापन

12 ऐसे मंडल हैं, जहां अभी तक चुनाव ही नहीं हुए हैं। 31 मंडलों में सिर्फ 19 मंडल ऐेसे हैं, जहां अध्यक्ष की घोषणा की गई है। फिलहाल जिलाध्यक्ष पद पर अधिकांश लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। देखना है कि किसके सिर सेहरा बंधता है। मीराभवन चौराहा स्थित पैराडाइज होटल में सुबह 11 से एक बजे तक नामांकन और 1.30 से 2.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। मतदान नहीं होगा, प्रदेश हाईकमान अपने स्तर से जिलाध्यक्ष का चुनाव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम, फिर भी नहीं टला चुनाव
जिले में डिप्टी सीएम के आगमन और उनकी तैयारियों को देखने के बाद भी जिलाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों में परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि अध्यक्ष पद का चुनाव पहले ही घोषित था, डिप्टी सीएम का कार्यक्रम देर से आया है। फिलहाल, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में वह चेहरे नहीं रहेंगे, जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया होगी, मगर मतदान नहीं होगा। मंडल अध्यक्षों से रायशुमारी करने के बाद प्रदेश हाईकमान अध्यक्ष के नाम तय करेगा। राय साहब सिंह , जिला महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed