फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nobody is leader in bjp] all are workers

कोई नेता नहीं, भाजपा में सभी कार्यकर्ता: मोती सिंह

Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र के स्वागत में शनिवार को शहर के अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम मेें भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि उनके कार्य में पूर्ण सहयोग एवं समर्थन रहेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करने को कहा। कहा भाजपा में कोई नेता नहीं, सभी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि रात-दिन मेहनत करके भाजपा को नई ऊंचाई प्रदान करूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओें से सहयेाग का आह्वान करते हुए सबका-साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयेाग के लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर देवानंद त्रिपाठी, गणेश नारायण मिश्र, स्वामी नाथ शुक्ला, केके सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, राजेश पटेल, पवन गौतम, अल्का सरोज, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed