{"_id":"6272d2f07ff43b5b665b54a1","slug":"no-wire-pole-electricity-department-has-made-thousands-of-defaulters-pratapgarh-news-ald3323112180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा न तार, बिजली विभाग ने बना दिया हजारों का बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा न तार, बिजली विभाग ने बना दिया हजारों का बकाएदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/बीरापुर। गांव में न खंभा है न ही तार। विद्युतीकरण का आश्वासन देकर कर्मचारी घरों में मीटर लगाकर गायब हो गए। अब वही मीटर ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बगैर बिजली के ही ग्रामीणों के पास विभाग ने हजारों रुपये का बिल भेज दिया है। यह ग्रामीणों परेशान हो गए है। बिल संशोधन कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काट कर रहे हैं।
रानीगंज तहसील क्षेत्र के विकासखंड गौरा के महमदपुर पाली के राजस्व गांव आशापुर पाल बस्ती व सरोज बस्ती को सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के लिए चयनित किया गया था। बिजली विभाग के अफसरों ने पोल व तार खींचने से पहले घरों में मीटर लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें जल्द विद्युतीकरण का आश्वासन दिया गया। मीटर लगाने के बाद फिर दोबारा बिजली विभाग की टीम गांव नहीं आई। अब करीब तीन साल बाद बिजली विभाग ने ग्रामीणों को हजारों रुपये का बकायादार बना दिया है।
बिजली विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बकाए बिल की रसीद थमाई तो उनके होश उड़ गए। गांव के अनिल सरोज, जीतलाल सरोज, शिव कुमार सरोज का बिल 50 हजार रुपये के करीब आया है। जबकि बद्री प्रसाद पाल, उर्मिला पाल, ओमप्रकाश पाल, सूर्य बली सरोज को 25 हजार रुपये बकाया बिल की रसीद मिली है। इसी तरह मंतोरा को विभाग ने 30 हजार रुपये का बकाएदार बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के लिए पिछले तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। मीटर लगाकर विभागीय अफसरों ने फुर्सत ले ली मगर, बिजली नहीं पहुंची। अब बिल सुधार करने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस बारे एसडीओ रानीगंज एसके पटेल ने बताया कि बिल भेजने में गड़बड़ी हुई है। उसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
बिना बिजली 50 से अधिक लोग बने बकाएदार
आशापुर पाल बस्ती व सरोज बस्ती में 50 से अधिक लोग ऐसे हैं, जो विभाग की लापरवाही का शिकार हुए हैं। सभी बिल सुधार कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लोगों में इसे लेकर गहरी नाराजगी है।