फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No toilet in the house, while returning from outside, uncontrollable trucks killed mother, daughter seriously

हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा, मां की मौत

Sat, 27 Jul 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
No toilet in the house, while returning from outside, uncontrollable trucks killed mother, daughter seriously
मृतक दुर्गावती पाल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
घर में शौचालय नहीं, बाहर से शौच कर लौटते समय बेकाबू ट्रक ने ली मां की जान, बेटी गंभीर
विज्ञापन

घटना के बाद पलटा अनियंत्रित ट्रक, भाग निकला चालक, खलासी को लोगों ने पीटा
फतनपुर इलाके के बैरमपुर पकड़ी गांव की घटना, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर/गौरा। घर में शौचालय नहीं होने के कारण बाहर खुले में शौच कर लौट रहीं मां-बेटी को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे मां की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक हाईवे के किनारे पलट गया। मौका पाकर चालक भाग निकला, जबकि खलासी की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे किसी तरह बचाकर अपने साथ ले गई। काफी देर बाद पुलिस लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर पकड़ी निवासी दुर्गावती पाल (48) पत्नी रामचंद्र पाल शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे बेटी पूजा (15) के साथ घर के सामने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पार करके गड्ढे की ओर शौच के लिए गई थी। लौटते समय हाइवे पर प्रतापगढ़ से मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहे सेब लदे ट्रक ने मां-बेटी को रौंद दिया। घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक पलट गया। घटनास्थल पर ही दुर्गावती की मौत हो गई। मौका पाकर चालक मौके से भाग निकला। जबकि शोरशराबा सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने खलासी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल पूजा को लेकर सीएचसी गौरा भागे। वहां से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल में फंसे खलासी को बचाकर थाने भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे विनोद व प्रमोद हैं। पति रामचंद्र ट्रक चालक है। हादसे के बाद परिजन बिलखते रहे। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के ससुर रामदास पाल की तहरीर मिलने पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तार में फंस गईं दुर्गावती और पूजा
हाईवे के किनारे वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया है। जिसकी सुरक्षा के लिए पिलर पर कटीले तार लगाए गए हैं। शौच से लौटते समय दुर्गावती ने सामने से आ रहे ट्रक को देखकर जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन वह तार में फंस गई। बेटी पूजा भी भाग न सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गावती को शौचालय नहीं देने पर तरह-तरह के बहाने
विकासखंड गौरा के बैरमपुर पकड़ी की रहने वाली दुर्गावती को शौचालय नहीं मिला है। लोगों का कहना था कि यदि शौचालय मिला होता तो वह शौच के लिए बाहर न जाती और असमय दुनिया न छोड़ना पड़ता। मृतका के परिवार वालों को शौचालय नहीं मिला है। जबकि जिला प्रशासन ने जनपद को ओडीएफ घोषित कर दिया है। एडीओ पंचायत गौरा कमलेश शुक्ला ने बताया कि वह प्रधान व सेक्रेटरी से बात करेंगे। ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत धनराशि दी गई है। ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल के पति राकेश जायसवाल ने बताया कि उसका परिवार बाहर रहता है। बेसलाइन सर्वे में उसका नाम नहीं था। इसलिए शौचालय नहीं दिया जा सका।

सेब के डिब्बे लूटने में मस्त रहे सुवंसा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बैरमपुर पकड़ी में मां-बेटी को रौंदने के बाद सेब लदा ट्रक पलट गया। जिसके बाद सेब की लूट मच गई। लोगों की मानें तो सुवंसा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और ग्रामीणों को भगा दिया। इसके बाद वह सेब के डिब्बों को लूटने में मस्त हो गए। सेब के डिब्बे बाइक व दूसरे मालवाहक वाहन पर लादकर ले जाया गया। ट्रक पर लदे सेब के डिब्बे बहुत कम थाने पर पहुंचे। पुलिसकर्मी हादसे के बाद सेब सुरक्षित करने में ज्यादा व्यस्त दिखे। जब लोग मोबाइल में तस्वीरें कैद करने लगे तो पुलिसकर्मी दूर जाकर खड़े हो गए।

फतनपुर के बैरमपुर पकड़ी में पलटा अनियंत्रित ट्रक।

फतनपुर के बैरमपुर पकड़ी में पलटा अनियंत्रित ट्रक।- फोटो : PRATAPGARH

फतनपुर के बैरमपुर पकड़ी में अनियंत्रित ट्रक पलटने से महिला की मौत पर बिलखते परिजन।

फतनपुर के बैरमपुर पकड़ी में अनियंत्रित ट्रक पलटने से महिला की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed