{"_id":"698385ca014b778aff013123","slug":"no-need-to-visit-the-office-pay-your-house-tax-from-the-comfort-of-your-home-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-158674-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार्यालय का नहीं लगाना होगा चक्कर, घर बैठे जमा करें हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार्यालय का नहीं लगाना होगा चक्कर, घर बैठे जमा करें हाउस टैक्स
विज्ञापन
ब शहरवासियों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एक अप्रैल से गृह स्वामी घर बैठे हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद बेल्हा में ऑनलाइन लिंक आधारित टैक्स कलेक्शन सिस्टम संचालित करने की तैयारी की तेज हो गई है।
नपा के 25 वार्डों में करीब सवा लाख की आबादी रहती है। विस्तारित क्षेत्र को छोड़कर करीब 15,356 मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। अभी तक सात संग्रह अमीन और दो राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से हाउस टैक्स का बिल लोगों के घर तक पहुंचाया जाता था। टैक्स जमा करने के लिए लोगों को कार्यालय आना-जाना पड़ता था।
उन्हें कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा होंगे। ईओ राकेश कुमार का कहना है कि नागरिकों की सुविधा को देखते हुए शासन की ओर से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। लोग घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में पहले ही स्वकर प्रणाली है लागू
ईओ राकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका ने पहले ही शहर में स्वकर प्रणाली लागू कर रखी है। इसके तहत नागरिकों को स्वयं तय करना होता है कि उनका सालाना हाउस टैक्स कितना हुआ है। इसके बाद संग्रह अमीन व राजस्व निरीक्षक घरों मेंं जाकर जांच करते हैं कि नागरिकों की ओर से जो टैक्स निर्धारित किया है वह सही है या नहीं।