फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no law and order in state

प्रदेश में अराजकता का माहौल : कलराज

Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
no law and order in state
न्‍यूूज

विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। जिले के अधिकारी सपा नेताओं से अपनी पहुंच का हवाला देकर जनता का शोषण करने में जुटे हैं। केंद्र सरकार से भेजे गए धन का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। किसान बीमा योजना व सिंचाई योजना के लिए केंद्र सरकार ने आठ करोड़ से अधिक यूपी सरकार को दिए हैं, जिसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यह बातें लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को वीणापाणि इंटर कॉलेज मुजाही में परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आम आदमी का पूरा ख्याल रखा गया है। नोटबंदी के बाद आ रही समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। केंद्र सरकार गांव-गांव में मोबाइल बैंकिंग सुविधा प्रदान करने का खाका बना चुकी है। जल्द ही यह सुविधा लोगों तक पहुंच जाएगी। पांच करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना से जोड़ा गया है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने किसान बीमा योजना लागू की है, लेकिन उप्र की सरकार उसे लागू नहीं कर रही है, जबकि अन्य प्रदेशों में इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के परिवारवाद से जनता का मोहभंग हो गया है। आगामी विधानसभा में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा उप्र में गुंडाराज के खात्मे के लिए संदेश है। सपा सरकार में पुलिस से लेकर आम जनता कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी थानों में घुसकर सिपाही व बड़े अधिकारियों की हत्या कर रहे हैं। बुलंदशहर में सत्ता के करीबी लोगों ने गैंगरेप के आरेपियों की मदद की, जिसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि मायावती ने दलितों के सपनों के बेचने का कार्य किया है। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि उप्र में परिवर्तन तय है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी व संचालन गुलाब सिंह ने किया। प्रबन्धक वीरेन्द्र बहादुर ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ल, देवेंद्र सिंह, काशी प्रांत प्रभारी लक्ष्मीकांत सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से बैंकों में जमा हुए सवा छह लाख करोड़
केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को दिक्कते जरूर आ रही हैं, लेकिन इससे बैंकों में सवा छह लाख करोड़ रुपये अब तक जमा हो चुके हैं। केंद्र सरकार तेजी से कैश उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने इसके लिए लोगों से पचास दिन मांगे हैं। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां अराजकता चरम पर है। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं में रुचि नहीं दिखा रही है। कलराज गुरुवार को सर्किट हाऊस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो केंद्र सरकार की देन है। हमने साढ़े सात सौ करोड़ दिए, तब जाकर लखनऊ में मेट्रो का सपना पूरा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed