फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No entry for nominated councillors who arrived with the MLA, oath taking did not take place

Pratapgarh News: विधायक के साथ पहुंचे नामित सभासदों की नो इंट्री, नहीं हुई शपथ ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
No entry for nominated councillors who arrived with the MLA, oath taking did not take place
तीन नामित सभासदों के साथ शपथ ग्रहण कराने पहुंचे भाजपा के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश नहीं मिला। आधे घंटे इंतजार के बाद भी गेट नहीं खुला तो वह सभासदों के साथ लौट गए। विधायक का आरोप है कि चेयरमैन के प्रतिनिधि उनके बेटे के कहने पर ऐसा किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से की है।
विज्ञापन

शासन ने नगर पंचायत गड़वारा के रहने वाले अजय सरोज, ओम प्रकाश जायसवाल व हरिश्चंद्र सोनकर को नामित सभासद बनाया है। बृहस्पतिवार को शपथ दिलाने का समय निर्धारित किया गया था। एसडीएम सदर नैंसी सिंह नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गईं तो पता चला कि नामित सभासद सदर विधायक के साथ आएंगे तभी शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। लोगों का कहना है कि कुछ देर रुकने के बाद एसडीएम वापस चलीं गईं। उनके निकलते ही सदर विधायक राजेंद्र मौर्य नामित सभासदों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के प्रतिनिधि बेटे सचिन सिंह ने कार्यालय का गेट बंद करा दिया। कर्मचारी गेट खोलने को तैयार नहीं थे। इस वजह से सभासदों की शपथ नहीं हो सकी। इस मामले में चेयरमैन के प्रतिनिधि सचिन सिंह उर्फ शोलू का कहना है कि विधायक के आरोप बेबुनियाद हैं। पंचायत कार्यालय का गेट बंद नहीं था। वह हमेशा चिपका रहता है। एसडीएम, उनकी मां काफी देर तक नामित सभासदों का इंतजार करती रहीं। न तो विधायक आए और न ही नामित सभासद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर मची है रार
नगर पंचायत गड़वारा चेयरमैन सीमा सिंह निर्दलीय निर्वाचित हुई हैं। कुछ दिनों तक सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व चेयरमैन सीमा सिंह व उनके प्रतिनिधि बेटे के बीच विकास कार्यों को लेकर बेहतर तालमेल नजर आया। करीब साल भर से उनके बीच शासन से मिले विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए रार छिड़ी हुई है। नगर पंचायत गड़वारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए शासन से धनराशि उपलब्ध कराने व गड़वारा से चौरा तक सड़क बनवाने के लिए विधायक ने खुद का प्रयास बताया। चेयरमैन के प्रतिनिधि बेटे शोलू सिंह का दावा है कि हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण समेत सड़क व नाला निर्माण के लिए चेयरमैन ने प्रयास किया।
वर्जन



नगर पंचायत गड़वारा कार्यालय में नामित सभासदों के साथ पहुंचने पर गेट बंद मिला। करीब आधे घंटे तक सभासदों के साथ बाहर खड़ा था। नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सचिन सिंह उनके प्रतिनिधि भी हैं। गलत तरीके से अपनी मां की सांविधानिक जिम्मेदारियों को देख रहे हैं। उनके कहने पर कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया। -राजेंद्र मौर्य, सदर विधायक।




कार्यालय पर ऐसी कोई घटना वहां नहीं घटी। मैं खुद सदर एसडीएम के साथ कार्यक्रम में मौजूद थी। सदर विधायक के स्वागत में गेट से बाहर आने पर पता चला कि वह लौट गए हैं। अगर दरवाजा बंद होने की घटना हुई थी तो वह ईओ या मुझे फोन कर जानकारी ले सकते थे। - सीमा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed