{"_id":"61e5b03dd050013865731d58","slug":"no-electricity-connection-at-the-booths-voting-will-be-held-in-the-dark-due-to-increase-in-time-pratapgarh-news-ald3251573155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर बिजली कनेक्शन नहीं, समय बढ़ने से अंधेरे में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर बिजली कनेक्शन नहीं, समय बढ़ने से अंधेरे में होगा मतदान
विज्ञापन
election
बूथों पर बिजली कचुनाव आयोग ने इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है। साढ़े पांच बजे ही अंधेरा छा जाता है और जिले के 1216 बूथ ऐसे हैं जहां बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। ऐसे में बूथों के अंदर और बाहर प्रकाश की व्यवस्था करने में जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
जिले में 27 फरवरी को 2812 बूथों पर 24,43,576 मतदाता मतदान करेंगे। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने से प्राय: शाम को लंबी लाइन लग जाती है। इससे कुछ मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार मतदान का समय एक घंटे और बढ़ा दिया है। पहले बूथों पर मतदान के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक का समय होता था। मगर इस वर्ष एक घंटे समय बढ़ने के कारण मतदाता शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।
विश्वनाथगंज विधानसभा के प्राइमरी स्कूल पचखरा, लखरांव, लढवत, गौहानी, संडवा सुजाखर, दांदूपुररनसिंह, बंडा खुटार, बरिस्ता, पुरैली, खुदरहा, नरिया, ढेमा, तरौल, बोझवा सहित जिले में 1216 बूथ ऐेसे हैं जहां अभी तक बिजली पहुंची ही नहीं है। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में बिजली का कनेक्शन करने के लिए 2200-2200 रुपये का भुगतान किया था, मगर बिजली विभाग ने अभी तक स्कूलों में बिजली नहीं पहुंचाई है।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों का निरीक्षण कर बिजली, पानी, शौचालय और रैंप की सूचना मांगी गई है। जिन बूथों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होगी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। सुनील कुमार शुक्ल, एडीएम