फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no cash for common man

रईसों को भुगतान, गरीबों में संग्राम

Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
no cash for common man
न्‍यूूज
बड़ौदा उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भुपियामऊ में वीआईपी खाताधारकों को उनकी मांग के अनुरुप भुगतान किया जा रहा है, जबकि आम ग्राहकों के लिए कैश नहीं होने का नोटिस बोर्ड लगा रखा है। यह एक दिन की बात नहीं है, बल्कि आए दिन ऐसी ही हरकत की जा रही है। इससे आम ग्राहकों को रुपये के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जगेशरगंज में ताला बंदकर शाखा प्रबंधक दूसरे दिन भी गायब रहे।
विज्ञापन

जिले के  बड़ौदा उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक राजगढ़ में आठ नवंबर के बाद ग्राहकों को रुपये का भुगतान सिर्फ वीआईपी लोगों को ही किया जा रहा है। सुबह छह बजे से लाइन में लगने वाले ग्राहकों के  लिए प्रवेश द्वार पर नोटिस लगा दी गई है, कि कैश की व्यवस्था नहीं होने से भुगतान होना संभव नहीं है। आचार्य का पुरवा निवासी विनय यादव, कुसुमी निवासी गंगा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह छह बजे से लाइन लगा रहे हैं, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। दरअसल, बैंक के अंदर रहने वाले शाखा प्रबंधक और कर्मचारी वीआईपी लोगों को उनकी मांग के अनुरुप गुपचुप ढंग से भुगतान किया जा रहा है। स्थानीय ग्राहकों ने इसका जब विरोध किया, तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि इन्हीं लोगों की वजह से शाखा चल रही है। बैंक कर्मियों की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से ग्राहकों में  व्यापक आक्रोश है। शाखा प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन


इधर मंगलवार को जगेशरगंज स्थित बड़ौदा उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में दिनभर ताला लटकता रहा। सुबह पांच बजे से लाइन में खडे़ लोगों कर्मचारियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे, करीब ग्यारह बजे पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि मुख्यालय से कैश नहीं मिला है, इसलिए बैंक आज नहीं खुलेगी। नाराज ग्राहकों ने बैंक के सामने नारेबाजी करके अपना गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 के बदले 2 हजार मिलते ही अचेत हुआ बेटी का पिता

पट्टी/आसपुर देवसरा(ब्यूरो)।  बीओबी शाखा पर पंद्रह हजार की जगह दो हजार की रकम पाने पर बेटी का पिता बाहर आकर अचेत हो गया। क्योंकि उसकी बेटी की शादी की तिथि नजदीक आ चुकी है।
नोट बंदी को लेकर आम जन की दुश्वरियां अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर में सभी बैंकों के एटीएम पर ताला ही लटकता नजर आ रहा था।  शादी विवाह को लेकर भुगतान को लेकर लोग अलग परेशान नजर आ रहे हैं। नगर के बाब शाखा के बाहर वारीकलां गांव निवासी राम लाल वर्मा जिनकी बेटी की शादी 9 दिसंबर को होनी है।


उन्होंंने पंद्रह हजार भुगतान के लिए विड्रॉल फार्म भरा लेकिन बैंक से महज दो हजार मिलने पर जब वह बाहर आया अचानक अफसोस में अचेत हो गया। जिस पर लोगों ने उसे पानी के छीटे  डाल कर होश में लाया। राम लाल ने बताया कि वह परेशान है कि आखिर वह बेटी के हाथ कैसे पीले कर पाएगा जबकि उसके पास पैसा होने के बावजूद उसे पैसे मिल नहीं पा रहे है। इधर सरकार कह रही है कि शादियों के लिए अतिरिक्त पैसे निकाले जा सकते है जबकि बैंक सीधे कैश न होने पर मना कर दे रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed