फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nitin Gadkari will come to Belha today to lay the foundation stone of the bypass

बाईपास का शिलान्यास करने आज बेल्हा आएगें मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम

Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari will come to Belha today to lay the foundation stone of the bypass
सुखपालनगर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम स्थल से हटायी जा रही अवैध दुकानें। संवा - फोटो : PRATAPGARH
शहर के बहुप्रतिक्षित बाईपास का शिलान्यास शनिवार को सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। सुखपाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को दिनभर कार्यक्रम की तैयारियां की जाती रहीं। देरशाम तक हेलीपैड व पंडाल को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए गोंड़े से सोनावां तक बाईपास प्रस्तावित है। 254 करोड़ रुपये की लागत से 14 किमी लंबे बाईपास का निर्माण होगा। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेेेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसका शिलान्यास करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपराह्न 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से सुखपालनगर पहुंचेंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर अपराह्न ढाई बजे उतरेगा।
विज्ञापन

केंदीय मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम बाईपास के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सुखपाल नगर में कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग प्रबंध किया गया है। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बताया कि डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाई गईं दुकानें, गरजी जेसीबी
डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन की तैयारियों को लेकर सुखपाल नगर में कार्यक्रम स्थल के आस-पास की दुकानें हटाई गईं। गड्ढों को मिट्टी डालकर पाटा गया। दिनभर हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल के पास समतलीकरण के कार्य में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed