फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nishtha Wants to become a doctor

डाक्टर बनना चाहती है निष्ठा

Sun, 17 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
nishtha Wants to become a doctor
इंटर मीडियट परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाली निष्ठा डाक्टर बनना चाहती है। पिता के सपनों को पूरा करने के वह रोज छह से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थी। उसे जब पता चला कि उसे प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके घर के लोग भी खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन



कुंडा कस्बे के करेंटी रोड पर पर ही कमलेश यादव निवास करते हैं। उनकी बेटी निष्ठा तुलसी इंटर कालेज में पढ़ती है। पढ़ाई के दिनों में डाक्टर बनने के लिए कभी कमलेश यादव ने भी मेहनत की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे। ऐसे में उन्हें बड़ी बेटी से उम्मीदें हैं। बेटी ने भी पिता के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात पढ़ाई की। वह रविवार को ननिहाल गई थी। अमर उजाला टीम उनके घर पहुंची तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन वह बेटी को लेने निकल गए। इसके बाद तो जैसे घर में खुशियां ही खुशियां छा गईं।
विज्ञापन



उसकी मां छोटी बहन और छोटा भाई भी खुशी से चहक रहे थे। उसने बताया कि वह पिता के सपने को डाक्टर बनकर पूरा करेगी। पढ़ाई के अलावा उसे संगीत सुनना पसंद है। फिलहाल विद्यालय परिवार भी उसके 96.2 प्रतिशत अंक लाने पर गौरवान्वित हो रहा है। उधर तुलसी इंटर कालेज की ही अजय त्रिपाठी की पुत्री श्वेता ने 95.9 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा और जिले में स्थान बनाया है। घर में उनके पिता के साथ ही मां बाबा और छोटी बहन भाई सभी उसे बधाई दे रहे थे। उसकी छोटी बहन भी हाईस्कूल में अच्छे अंकों से पास हुई है। श्वेता का कहना है कि वह आईएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। आगे जाने का श्रेय वह अपने परिजनों को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed