फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

जानवर के फेर में गई चौकीदार के बेटे की जान

Sat, 09 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
जानवर चराने के लिए गंगा पार कर रहा किशोर किसी भंवर की चपेट में आ गया गया। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना देख रहे आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। काफी देर बाद मल्लाहों ने उसका शव एक किमी की दूर बरामद किया।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद निवासी देवतादीन थाने में चौकीदार है। उसका बेटा सुबह करीब 11 बजे जानवर को चराने के लिए गंगा घाट पर आया था। भैंस पानी में चली गई तो उसके पीछे अंकित मौर्या (16) भी नदी में घुस गया। उसने पानी में तैरते हुए उसे दूसरी पार तक पहुंचा दिया। इसके बाद फिर वह तैरते हुए लौट रहा था। अचानक वह पानी के नीचे चला गया और फिर उठ नहीं सका। काफी देर लोग उसके ऊपर आने का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद जब वह ऊपर नहीं आया तो उसकी खोज मल्लाहों ने शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। काफी देर बाद मल्लाहों ने उसे कुछ दूर से बरामद किया। उसे बाहर लाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें बंद हो गईं थीं। सूचना पर पहुंचे परिजन उसके शव को देख बिलखने लगे। पुलिस ने सारी कार्रवाई पूरी कर उसका पंचनामा किया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed