फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

लोक निर्माण कर्मी की डिक्की से उड़ाये 20 हजार

Sat, 09 May 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की डिक्की से उचक्कों ने 20 हजार रुपये की रकम उड़ा दी। मामले की जानकारी पर परेशान कर्मचारी कोतवाली गया लेकिन पुलिस ने न तो उसकी तहरीर ली न ही मौके पर जांच के लिए गई। 24 घंटे के भीतर डिक्की से पैसा गायब होने की यह दूसरी घटना है। लगातार घटनाओं से जाहिर है कि कोई गैंग यहां सक्रिय हो चुका है। इसके बाद भी पुलिस सुस्त है।
विज्ञापन



गजरिया गांव निवासी मिठ्ठू लाल पाल लोक निर्माण विभाग में गैंगमैन है। शनिवार की दोपहर वह स्टेट बैंक की पट्टी शाखा पर गया और खाते से पच्चीस हजार रुपये निकाले। पांच हजार रुपये उसने जेब में रख लिया। जबकि 20 हजार उसने अपनी मोपेड की डिक्की में डाल दिए। धूप अधिक होने के कारण पैसा लेने के बाद वह बैंक के करीब ही नल पर पानी पीने लगा। इस बीच उसकी डिक्की तोड़कर 20 हजार की रकम निकाल ली गई। वह कोवताली गया लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की उल्टे उससे पासबुक गायब होने की तहरीर मांगने लगी।
विज्ञापन




लोक निर्माण कर्मी की माने तो पुलिस ने उसकी सूचना के बाद जांच करना भी गवारा नहीं किया प्राथमिकी दर्ज करना तो दूर की बात रही। जबकि बीते शुक्रवार को उमेश जायसवाल निवासी औराइन की भी डिक्की तोड़कर बैंक से निकाली गई एक लाख की रकम उड़ा दी गई थी। युवक ने लूट की सूचना दी और जिस पर उसे झूठी कहानी गढ़ने के नाम पर पुलिस की हिरासत में रहना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे देर शाम रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed