{"_id":"be2b5299f9571a3456220a91eb219633","slug":"news-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को गरजी जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
कस्बे की सड़कों पर वर्षों से हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर आखिरकार जेसीबी गरज उठी। तीन घंटे तक चले अभियान में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने ढहा दिया। अभियान के दौरान कस्बे में अफरा-तफरी मची रही। प्रशासन का रुख देख सड़कों पर मौजूद भीड़ भी कार्रवाई के विरोध का साहस नहीं कर सकी।
लालगंज कस्बे की सड़कों पर वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अमर उजाला ने पिछले दस दिन में कई बार प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
खबर का असर अधिकारियों पर पड़ा और आखिरकार बुधवार को तहसील प्रशासन की जेसीबी निकल पड़ी। सुबह ग्यारह बजे से ही कोतवाली पुलिस की जीप से अतिक्रमण अभियान चलाए जाने की मुनादी कराई गई। इसके थोड़ी देर बाद ही एसडीएम इंद्रासन वर्मा व सीओ सीताराम के नेतृत्व में पुलिस बल व पीडब्लूडी के कर्मचारी जेसीबी के साथ फावड़ा व कुदाल लेकर निकल पड़े। तहसील प्रशासन ने सबसे पहले तहसील रोड व अस्पताल रोड का अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद तहसील प्रशासन की जेसीबी घुइसरनाथ रोड व कालाकांकर रोड के अतिक्रमण को हटाने के लिए गरज उठी।
कस्बे के सबसे व्यस्त इलाके इंदिरा चौक पर हुए अतिक्रमण को भी प्रशासन ने ढहवा दिया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। अभियान ने कस्बे की सड़कों को बिल्कुल साफ करा दिया। एसडीएम इंद्रासन वर्मा ने बताया कि कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौक पर डग्गामारी व रोडवेज बस के स्टापेज को भी हटाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।