फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

श्ाीश्ाम की लकडी के लिए चला लुकाछिपी का खेल

Thu, 19 Mar 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
news
फतनपुर के सुवंसा रेलवे के पास बगल मां कोठारी देवी मंदिर के पीछे दो लाख रुपए की कीमत से भी ज्यादा की शीशम की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी थी। लकड़ी को ठिकाने लगाने के लिए विभागीय कर्मचारी व पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल होता रहा। पूछताछ के लिए लाए गए पांच लोगों को छोड़ने के बाद और ट्रैक्टर की लकड़ी जगनीपुर बाजार के लाइसेंसी आरा मशीन पर 11 बजे रात गिरा दी गई। अमर उजाला में गुरुवार को खबर प्रकाशित होने के बाद वन-विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय हो गए। अमर-उजाला टीम जगनीपुर आरामशीन पर पहुंची तो मशीन संचालक ने बताया लकड़ी थानाध्यक्ष फतनपुर ने चीरने के लिए भेजी है।
विज्ञापन


यह जानकारी जब थानाध्यक्ष को हुई तो आनन-फानन में जेसीबी मशीन भेजकर आरामशीन से शीशम की लकड़ी को लदवाकर पुन: थाने ले आए। आरामशीन पर मौजूद वन विभाग के कर्मी देखते ही रह गए। राजमार्ग पर कटान के समय गायब हुई लकड़ी की तलाश विभाग काफी दिनों से कर रहा था। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो पुलिस के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए लकड़ी को यथास्थिति रखने की हिदायत दी। बतादें कि राजमार्ग के कटान होते समय इटहरा जौनपुर क्षेत्र से लाखों रुपये की कीमती लकड़ी गायब हो गई थी। उसे ठिकाने लगाने के लिए सुवंसा रेल लाइन के बगल मां कोठारी देवी मंदिर के पीछे गड्ढे में छिपाई गई थी। इस बाबत डीएलएम मिर्जापुर एसके सिंह ने बताया  लकड़ी वन निगम की है। जिसने भी ऐसा कृत्य किया है उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि लकड़ी  लावारिश में रखी गई है। जौनपुर रेंज के अधिकारियों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लकड़ी  सुपुर्द कर दी जाएदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed