फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

हड़ताल जारी, वादकारी हैरान

Thu, 19 Mar 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
news
इलाहाबाद प्रकरण को लेकर गुरुवार को भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। तय हुआ कि बेल्हा के अधिवक्ता भी इलाहाबाद में होने वाली वकीलों की महापंचायत में शामिल होने जाएंगे। साथियों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन मुख्य न्यायाधीश को भेजा है। इलाहाबाद की कचहरी में वकील की हत्या करने वाले दरोगा को शरण देने वाले डीएम और एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए नारेबाजी करते हुए वकीलों ने सभी सरकारी कार्यालय बंद करा दिए। ऐलान कि इलाहाबाद के वकीलों के संघर्ष में बेल्हा के भी अधिवक्ता पूरी तरह साथ हैं।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि 20 मार्च को इलाहाबाद में होने वाली महापंचायत में यहां के वकील भी शामिल होंगे। जूबाए अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने कहाकि पूर्व में दीवानी में पुलिस के लाठीचार्ज के मामले में कार्रवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आने पर अवगत कराया जाएगा। महामंत्री गिरीश मिश्रा ने कहाकि महापंचायत से लौटने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। शुक्रवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर राजेश कुमार मिश्रा, खलील अहमद, केएन मिश्रा, मुकेश ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर जूबाए के अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक ज्ञापन जिला जज को सौंपा। इसमें इलाहाबाद की घटना के साथ ही जनपद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जोड़ने समेत अन्य मांगें शामिल थीं। महामंत्री दिनेश पांडेय ने कहाकि इलाहाबाद के डीएम-एसएसपी को हटाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गया प्रसाद मौर्य, विनोद त्रिपाठी, निर्भय सिंह, विक्रम सिंह, रमेश राव, संतोष पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed