फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Newborn dies after delivery, uproar

Pratapgarh News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, uproar
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के सामने संचालित खुशी क्लीनिक में सोमवार की शाम प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले बच्ची की मौत हो गई। नाराज परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम निवासी जितेंद्र कुमार सरोज की 25 वर्षीय पत्नी निशा सरोज को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की शाम परिजन गौरा सीएचसी के सामने खुशी क्लीनिक में लाकर भर्ती कराए। सोमवार को निशा सरोज ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी की वजह से नवजात बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। यह देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बच्ची का शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। उधर प्रसूता निशा की हालत गंभीर होने लगी।
यह देख हॉस्पिटल संचालिका वहां से फरार हो गई। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने प्रसूता को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। फतनपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद की खबर पर पुलिस गई थी। प्रसूता को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed