{"_id":"6232116c4684992d9e1e3017","slug":"negligence-medicines-worth-lakhs-of-pm-jan-aushadhi-kendra-expired-pratapgarh-news-ald328873720","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : पीएम जन औषधि केंद्र की लाखों की दवाएं हो गईं एक्सपायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : पीएम जन औषधि केंद्र की लाखों की दवाएं हो गईं एक्सपायर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में बंद पड़े प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में खराब हुई दवाएं। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के सीएमएस की लापरवाही के चलते प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की लाखों की दवाएं एक्सपायर हो गईं। मेडिकल कॉलेज के पुरुष और महिला विंग दोबारा जन जन औषधि केंद्रों संचालन शुरू होने के बाद इसकी जानकारी हुई।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना हुई थी। डेढ़ साल पहले शासन के आदेश के बाद जन औषधि केंद्रों को बंद करा दिया गया। छह माह पहले फिर से इन केंद्रों के संचालन के लिए आदेश आया, लेकिन सीएमओ समेत जिम्मेदार अफसर लापरवाह बने रहे। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। अब फिर से मेडिकल कॉलेज के महिला और पुरुष विंग में स्थित जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पता चला कि केंद्रों में रखीं लाखों रुपये की दवाएं एक्सपायर हो गई हैं। संचालक को फिर से दवाएं मंगवानी पड़ीं।
खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप
होली का पर्व करीब देख अभिहित अधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के चीफ प्रदीप राय के नेतृत्व में फूड विभाग की टीम ने सोमवार को 14 दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम को देखते ही दुकानदार दुकान छोड़कर भागने लग रहे थे।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने होली के पर्व पर चीफ इंस्पेक्टर प्रदीप राय को मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। चीफ इंस्पेक्टर ने सोमवार को शहर में कचहरी के बगल स्थित वीमार्ट से दो सैंपल लिए। इसके बाद सांगीपुर बाजार से दूध के तीन, गड़वारा से पापड़, सरसों का तेल और मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।