फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nagar Panchayat office reached with lota, locked using toilet

प्रतापगढ़ : लोटा लेकर पहुंचे नगर पंचायत कार्यालय, शौचालय का प्रयोग कर जड़ दिया ताला

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
सार

हाथ में लोटा लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के शौचालय का प्रयोग कर उसमें ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
Nagar Panchayat office reached with lota, locked using toilet
रानीगंज नगर पंचायत में बंद पड़े पिंक शौचालयों कूड़े की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

नगर पंचायत में बने पिंक टायलेट का ताला खुलवाने समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनूठा प्रदर्शन किया। हाथ में लोटा लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के शौचालय का प्रयोग कर उसमें ताला जड़ दिया।

विज्ञापन



नगर पंचायत रानीगंज में बने पिंक टायलेट समेत अन्य सामुदायिक शौचालयों में ताला बंद है। जिससे महिलाओं समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे की साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथ में लोटा लेकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव करने के बाद अधिषाशी अधिकारी के कार्यालय के शौचालय का प्रयोग किया।
विज्ञापन



इसके बाद शौचालय में ताला जड़ दिया। आप नेताओं का प्रदर्शन देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ. अनुराग मिश्रा ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एमआरएफ सेंटर क निर्माण में हुए घोटाले की जांच कराने, वाटर कूलर लगवाने में मनमानी समेत अन्य मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, आर सी पटेल, हरिशंकर शुक्ला, सरोज श्रीवास्तव, राहुल कुमार यादव, अरविंद दुबे, रामकरन पाल आदि शामिल रहे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed