{"_id":"56f6d07e4f1c1b192df14f0a","slug":"nagar-palika-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स दबाने वालों पर नपा कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स दबाने वालों पर नपा कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रहते हुए गृहकर, जलकर की रकम चुकता न करने वाले सौ बड़े बकाएदारों को जल्द ही मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। करीब 40 लाख से अधिक की रकम अदा न करने वाले शहरियों से वसूली के लिए नगर पालिका ने आरसी जारी करने का फैसला लिया है। अब ऐसे लोगों से वसूली की कार्रवाई तहसील के संग्रह अमीन करेंगे।
नगर पालिका परिषद की आबादी मौजूदा समय में करीब 72 हजार है। कुल 25 वार्ड में गृहकर व जलकर के बकाएदारों की लंबी फेहरिस्त है। छोटे बकाएदारों को नगर पालिका समय-समय पर नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने का दबाव बनाती रहती है।
नपा का नोटिस मिलने के बाद कुछ लोग टैक्स जमा करते हैं तो कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे लोगों का गृहकर व जलकर हर साल बढ़ता चला जाता है। नगर पालिका के रिकार्ड में शहर के करीब सौ ऐसे शहरी चिन्हित किए गए हैं जिनका गृहकर व जलकर बीस हजार से अधिक का बकाया है। ऐसे लोगों को पहले नगर पालिका ने नोटिस जारी किया, लेकिन वे गृहकर व जलकर जमा करने में आनाकानी करते रहे। कई बार मौका देने के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं किया तो ऐसे लोगों पर नगर पालिका प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली। 25 वार्ड के सौ लोगों के खिलाफ 40 लाख से अधिक का बकाया वसूलने के लिए अब नपा ने तहसील की शरण ली है। ऐसे बड़े बकाएदारों की सूची तैयार करने के बाद वसूली के लिए नपा प्रशासन तहसील को देने जा रहा है। ताकि, ऐसे बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा सके और गृहकर व जलकर हड़पने की मंशा पाले लोगों को सरकार के खजाने में रुपये जमा करना पड़े।