{"_id":"63dc88e92bea4749f552e91a","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-47153-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोषी को आजीवन करावास, 60 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोषी को आजीवन करावास, 60 हजार जुर्माना
Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नाबालिग से दुराचार के आरोपी कुंडा के बलदी का पुरवा गांव के बृजेश साहू को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास ( जो अभियुक्त के शेष प्राकृतिक जीवन काल के लिए) तथा साठ हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि पीड़िता को उसके चिकित्सकीय एवं मानसिक आघात की पूर्ति व पुनर्वास को दी जाएगी।
वादी मुकदमा के अनुसार 28 मई 2019 को उसकी नाबालिग बेटी से आरोपी बृजेश साहू ने डरा धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। साथ ही पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़िता ने कोर्ट में पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी व अशोक त्रिपाठी ने की।