{"_id":"63db33118b4d1606d14e1e6b","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-46322-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अभिलेखों में दर्ज नहर की होगी खुदाई, बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अभिलेखों में दर्ज नहर की होगी खुदाई, बनी सहमति
Thu, 02 Feb 2023 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:20 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड लक्ष्मणपुर के दंडी पुरम सिंधौर नहर की खुदाई के लिए किसानों ने सहमति दी है। बुधवार को नहर विभाग के एई ने नहर का निरीक्षण किया। किसानों का कहना है कि अब फसलों की सिंचाई समुचित रूप से होगी। टेल तक पानी पहुंचेगा।
क्षेत्र के दंडीपुरम सिंधौर नहर पर ग्रामीणों ने कब्जा जमा रखा है। आरोप है कि नहर को काटकर खेत में मिला लिया गया है। इससे नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है। पानी की आपूर्ति होने पर आस-पास की खेतों तक पानी पहुंचता है और फसलें जल मग्न हो जाती हैं।
इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान में लेकर बुधवार को नहर विभाग के एई राजेंद्र कुमार पाल व जेई आरके चौधरी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। इस मुद्दे पर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के बाद नहर की खोदाई के लिए उनकी सहमति बनी। इसके बाद एई ने नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों की दर्ज चौहद्दी के मुताबिक नहर के खोदाई कराई जाएगी। इससे टेल तक पानी पहुंचेगा ।
विज्ञापन
इस मौके पर धर्मेंद्र गिरी, वेद प्रकाश, राजेंद्र, राजेश्वर गिरी, मनोज गौड़, अमरनाथ, संतरा देवी, ज्ञानेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।