{"_id":"63daae8dc37d5a3feb3c984b","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-46224-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नए शिक्षासत्र में दो राजकीय विद्यालयों में पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नए शिक्षासत्र में दो राजकीय विद्यालयों में पढ़ेंगे बच्चे
Wed, 01 Feb 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
नए शिक्षासत्र में दो नवनिर्मित राजकीय विद्यालयों का संचालन शुरू होगा। सदर ब्लाॅक के शुकुलपुर और मंगरौरा ब्लाॅक के रामपुर कांपा गांव में राजकीय इंटर काॅलेज के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। निर्माण एजेंसी ने विभाग को इसे हैंडओवर भी कर दिया है।
नए सत्र से पठन-पाठन शुरू कराने की कवायद चल रही है। इससे आसपास के बच्चों को उनके घर के नजदीक ही पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। शुकुलपुर और रामपुर कांपा में नवंबर 2019 में राजकीय इंटर काॅलेज के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था।
इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम रायबरेली करा रही थी। निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण के कार्य में बजट की वजह से अड़चन आ रही थी। इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया गया। राजकीय विद्यालय में विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
इधर, काॅलेज के भवन का सत्यापन करने के बाद दोनों काॅलेजों को शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। इन काॅलेजों में शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के पदों के सृजन का कार्य चल रहा है। नए सत्र अप्रैल 2023 से इन काॅलेजों में पठन पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। काॅलेज में पढ़ाई शुरू होने से आसपास के छात्र-छात्राओं को नजदीक पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी।
रामपुर कांपा और शुकुलपुर गांव में राजकीय विद्यालय बनने से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के छात्र- छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। उन्हें निजी कालेजों का रूख नहीं करना होगा। डीआईओएस डॉ ओपी राय ने बताया कि शुकुलपुर व रामपुर कांपा में कालेज भवन बनकर तैयार है।
शासन की टीम द्वारा उसका सत्यापन भी कर लिया गया है। दोनों काॅलेजों में पद सृजन का कार्य चल रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों की तैनाती के बाद नए सत्र अप्रैल 2023 से कालेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।