फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   " My daughter is crying to the rest Ask Bose '

‘बाकी बात नेताजी से पूछिए मेरी बिटिया रो रही है’

Mon, 16 Feb 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
" My daughter is crying to the rest Ask Bose '
क्षमता व अधिकार होने के बाद भी महिला जनप्रतिनिधि घर की डेहरी से बाहर कदम नहीं निकाल पा रहीं। नगर पालिका के कई वार्डों में महिला सभासद हैं। मगर काम उनके पति या परिवार का अन्य पुरुष ही कर रहा है। तहसील वार्ड की सभासद परवीन बानो जागरूक हैं, पर काम उनके प्रति सपा जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी ही देखते हैं।
विज्ञापन


 सोमवार को ‘अमर उजाला’ टीम उनके घर पहुंची तो वे नाश्ता बना रही थीं। करीब आधे घंटे बाद वह टीम के सामने आईं तो उनकी तस्वीर ली गई। कैमरे से तस्वीर खिंचने के बाद उनसे वार्ड में कार्यों व स्थिति के बारे में जानकारी की कोशिश की गई। उन्होंने कहा ‘फोटो खींच लिए हैं, अब बाकी बात ‘नेताजी’ यानी पति इरशाद सिद्दीकी से पूछ लीजिए, मेरी बिटिया रो रही है। यह कहते हुए वे पर्दे के अंदर चली गईं।
विज्ञापन


उनके पति ने बताया कि वार्ड में सारा काम चौबंद है। इसके बाद टीम ने वार्ड के कई लोगों से बात किया। सबने बताया कि सभासद नहीं आती लेकिन उनके पति सक्रिय रहते हैं। शिकायतें भी वही सुनते हैं। ट्राली चालक मो. जमील का घर भी उसी वार्ड में है। उसने कहा कि सभासद जीत के बाद इस गली में कभी नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed