फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder took place in a dispute over two and a half bighas of land, the police reac

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : ढाई बीघे जमीन के विवाद में हुई थी हत्या, कातिलों तक पहुंची पुलिस

Sat, 19 Nov 2022 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 01:03 AM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र में घटना में प्रयुक्त कार लावारिस बरामद हुई।  पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उमकांत का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए पूरे केशवराय से लेकर रूपापुर तक पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
murder took place in a dispute over two and a half bighas of land, the police reac
Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में प्रयुक्त कार लावारिस हाल में बरामद, जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डेढ़ धूर के बजाय ढाई बीघे जमीन का बैनामा कराने के विवाद में प्रापर्टी डीलर उमाकांत शर्मा की हत्या हुई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए कार में चार आरोपी सवार थे। प्रापर्टी डीलर के साथी को हिरासत में लेकर पुलिस रात भर पूछताछ करती रही। मानधाता थाना क्षेत्र में घटना में प्रयुक्त कार लावारिस बरामद हुई।  पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उमकांत का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए पूरे केशवराय से लेकर रूपापुर तक पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन



नगर कोतवाली के रूपापुर गांव निवासी उमाकांत शर्मा (52) की बृहस्पतिवार की देर शाम घर जाते समय कार सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ बाइक चला रहे शेर बहादुर सिंह पर भी आरोपियों ने डंडे से प्रहार किया था। इस मामले में देर रात मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात भर बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाकर हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी रही।

विज्ञापन

murder took place in a dispute over two and a half bighas of land, the police reac
Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत शर्मा उर्फ लल्लन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार की सुबह मानधाता थाना क्षेत्र के सराय ताराचंद्र गांव में एक लावारिस कार बरामद हुई। जिसमें हत्या से पहले पिटाई में प्रयुक्त डंडा भी रखा था। सूचना मिलने पर पहुंची स्वॉट टीम ने कार को कब्जे में लेते हुए छानबीन की। पता चला कि प्रापर्टी डीलर की हत्या में कार का प्रयोग किया गया था। जिसे कोतवाली पुलिस कब्जे में लेने पहुंची।


पुलिस के अनुसार मृतक उमाकांत ने गांव के ही रामजतन शर्मा की डेढ़ धूर जमीन का सौदा मीराभवन के रहने वाले एक व्यक्ति से कराया था। हालांकि डेढ़ बीघे जमीन के बजाय ढाई बीघा जमीन की रजिस्ट्री हो गई थी। अधिक जमीन के बैनामे की जानकारी के बाद परिजन उमाकांत पर जमीन की रजिस्ट्री कैंसिल कराने का दबाव डालने लगे। मगर टालमटोल होता रहा। करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम जाते देख रामजतन के पोते सुदीप से मृतक का कई बार विवाद हुआ था। बरामद कार सुदीप के नाम पंजीकृत है। पुलिस घटना में चार लोगों के शामिल होने का दावा कर रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है, मगर पुलिस इससे इंकार कर रही है।


घटना को लेकर इलाके में तनाव था। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस पोस्टमार्टम हाउस से लेकर रूपापुर तक मुस्तैद रही। परिजनों ने शनिवार को शव के अंतिम संस्कार की बात कही। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। घटना के समय मौजूद साथी शेर बहादुर समेत एक अन्य को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

murder took place in a dispute over two and a half bighas of land, the police reac
Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत शर्मा उर्फ लल्लन की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

अस्पताल में कराया एक्सरे, पोस्टमार्टम में निकली चार गोलियां
मृतक प्रापर्टी डीलर उमाकांत के शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले पुलिस ने एक्सरे कराया गया। जिसमे चार गोलियों लगी दिखीं। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के सीने, गले व पीठ में चार बुलेट फंसी मिली।


भाड़े के शूटरों ने अंजाम दी घटना
जिस तरीके से रूपापुर में सरेराह उमाकांत शर्मा को गोलियों से छलनी कर दिया गया। वह आम आदमी के बस से बाहर है। ऐसे में पुलिस भी घटना को अंजाम देने में भाड़े के शूटरों के शामिल होने की आशंका जता रही है। मृतक के साथी शेर बहादुर को पुलिस ने रात में कर्रा किया तो उसने घटना में शामिल एक आरोपी का नाम भी बताया।


घटना के बाद युवक को फोन कर सुदीप ने बंद कर दिया मोबाइल
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रापर्टी डीलर की हत्या के तुरंत बाद रामजतन के पोते सुदीप ने गांव के ही एक युवक के पास फोन किया। केवल उससे नौ सेकंड बातचीत करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने रात में उस युवक के घर दबिश देने पहुंची। वह घर पर ही नशे में धुत मिला। पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed