{"_id":"60e739178ebc3ec1f80a9001","slug":"murder-of-old-man-sleeping-outside-the-house-report-filed-against-seven-people-pratapgarh-news-ald3103969198","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे वृद्ध् की हत्या, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे वृद्ध् की हत्या, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जमीन के विवाद में बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे मदार यादव (85) की पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी मदार यादव (85) बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। पड़ोसी बनवारी से उनका जमीन को लेकर विवाद है। परिजनों के अनुसार, रात एक बजे गांव के बनवारी, संतोष, राहुल, सीता, केवला, शीतला प्रसाद व सुरेंद्र एकराय होकर मदार के घर के बाहर पहुंचे। चारपाई पर सो रहे मदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। घरवालों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। परिवार के लोग खून से लथपथ मदार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मदार के भाई रामशंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों का कहना है कि आरोपियों से आबादी की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद है। मदार के पौत्र जयप्रकाश लालगंज तहसील में वकालत करते हैं। घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंचे सीओ लालगंज जगमोहन ने बताया कि आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।