फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in mothin village

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या

Tue, 25 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
murder in mothin village
लालगंज तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धनंजय मिश्र(फाइल फोटो) ।
लालगंज तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धनंजय मिश्र (45) की सोमवार शाम हत्या कर दी गई। बेटी को परीक्षा दिलाकर लौटते समय दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। बवाल की आशंका को देखते हुए धनंजय के गांव जलेशरगंज में कई थानों की पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज निवासी अधिवक्ता धनंजय मिश्रा पुत्र शिवाकांत मिश्रा लालगंज तहसील में वकालत करते थे। वह बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष भी रह चुके थे। सोमवार को तहसील में काम निपटाने के बाद वह बेटी अंशिका उर्फ दीक्षा को रामपुर बावली स्थित रामानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए छोड़ने चले गए। शाम छह बजे परीक्षा खत्म होने के बाद वह उसे बाइक से लेकर घर के लिए निकल पड़े। दीक्षा की मानें तो रामपुर बावली चौराहे से होते हुए घर की ओर बढ़ रहे थे, तभी मोठिन गांव स्थित धर्मकांटा के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश आ गए। एक बदमाश ने चलती बाइक से ही धनंजय पर फायर कर दिया। सिर में गोली लगने से वह बाइक लेकर गिर पड़े। दीक्षा दूर जा गिरी। तभी बाइक रोककर बदमाश लौटे और करीब से तीन गोलियां धनंजय के सीने व सिर में उतार दीं। दीक्षा चीखते हुए पिता को बचाने के लिए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन बदमाशों को दया नहीं आई। धनंजय की मौत का इत्मीनान हो जाने के बाद बदमाश बाइक से आगे की ओर भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही परिजन भागकर पहुंचे। खून से लथपथ धनंजय को लेकर अस्पताल भागे।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तब तक सीओ लालगंज व कोतवाल पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास करने लगे। यह देख परिजन भड़क उठे। आक्रोशित लोग पुलिस अफसरों के सामने ही शव लेकर घर चले गए। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस भी पीछे-पीछे भागी। कुछ ही देर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन मौके पर डीएम-एसपी को बुलाने और हत्या का खुलासा शीघ्र करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। खबर भेजे जाने तक अधिवक्ता का शव घर पर था। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। गांव व आसपास रंजिश खंगाली जा रही है। हत्यारों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed