{"_id":"58c834d94f1c1b1e6132ac04","slug":"murder-in-kharwai","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की नृशंस हत्या, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की नृशंस हत्या, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
चंघईपुर के युवक की खरवई मेें दलित बस्ती के लोगों ने लाठी डंडे से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दूर बाग में फेेंक दिया। युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने धावा बोलकर आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसमे आधा दर्जन रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पाकर डीआईजी, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी। मानधाता थाना क्षेत्र का चंघईपुर निवासी देवेश उर्फ रोहित सिंह (26) पुत्र नारेंद्र सिंह को मंगलवार दोपहर खरवई के रहने वाले उसके साथी निर्भय सिंह ने फोन कर अपने पास बुलाया। वह बाइक लेकर घर से निकला। खरवई के ग्रामीणों की मानें तो रोहित खरवई में पृथ्वीपाल के घर की ओर पहुंच गया। जहां उसका खेत भी है। इस बीच उसकी मुन्नू पुत्र पृथ्वीपाल, लवलेश, कल्लू पुत्रगण मंगरू और सागर पुत्र गामा निवासी खरवई से पुराने मामले को लेकर कहासुनी होने लगी।
इसी दौरान उक्त लोगों ने रोहित के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर पीटा। जिससे वह अधमरा होकर गिर पड़ा। यह देख हमलावरों ने उसके मुंह में तमंचा डालकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर से दूर बाग में ले जाकर फेंक दिया। इस बात की जानकारी रोहित के परिजनों को हुई तो गांव के लोग उबल पड़े। बड़ी संख्या में लोग भागकर बाग में पहुंचे। वहां रोहित की रक्तरंजित लाश देख आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों पर धावा बोल दिया। उनके घर खाली पड़े थे। पूरी दलित बस्ती खाली देख लोगों को गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस आनन-फानन में पहुंची। तब तक लोग वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मकानों की आग बुझाई। पुलिस के आने के बाद खरवई के ग्रामीण भी मदद को आगे आए। हत्या व आगजनी की खबर मिलने पर जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय आसपास के थानों के साथ ही पीएसी को लेकर घटनास्थल की ओर भागे। आगजनी में मंगरू, पृथ्वीपाल, हीरालाल, मुन्नू, ,खन्नू, गामा का घर व गृहस्थी का सामान जल गया था। पुलिस ने घरों में बचे सामान को बाहर निकाला। इस बीच डीआईजी विजय यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। मातहतों से जानकारी के बाद आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। देर रात मृतक के पिता नारेंद्र की तहरीर पर मुन्नू, लवलेश, कल्लू और सागर के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।